इज़राइली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के कई ठिकानों पर हवाई हमले की पुष्टि की है। इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने बेका घाटी में एक सैन्य स्थल व दक्षिणी लेबनान में रॉकेट लॉन्चर वाले एक सैन्य स्थल पर हमला किया। इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) के मुताबिक, इन जगहों पर आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह की गतिविधि देखी गई थी।