सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे नमाज़ पढ़ रहे एक फिलिस्तीनी शख्स पर इज़रायली रिज़र्व जवान ने ऑल टेरेन वेहिकल (एटीवी) चढ़ा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना इज़रायल द्वारा अधिकृत वेस्ट बैंक की है। इज़रायली सेना ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है।