इज़रायली संसद में ट्रंप के भाषण में डाली गई बाधा, प्रदर्शनकारी को सीट से उठाकर कर दिया गया बाहर
सोमवार को इज़रायल की संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के संबोधन को एक सदस्य ने बाधित किया जिसके बाद उन्हें
सीट से तुरंत उठाकर हॉल से बाहर कर दिया गया। प्रदर्शनकारी को निष्कासित किए जाने के बाद ट्रंप ने कहा, "यह बहुत आवश्यक था।" थोड़ी देर के लिए भाषण रूकने के बाद ट्रंप ने अपना संबोधन दोबारा शुरू किया।