इज़रायली संसद में 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान हंगामा किया जिसका वीडियो सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को गेट पर रोकने की कोशिश की व उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है।