इज़रायल को नहीं मिला ईरान-अमेरिका के MOU का ऐक्सेस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायल ने अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को देखने की मांग की थी लेकिन उसे मना कर दिया गया। CNN ने इज़रायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप प्रशासन को डर था कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस दस्तावेज़ को आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले ही लीक कर देंगे।