इज़रायल के पीएम ने अपने खिलाफ ICC के गिरफ्तारी वॉरंट को किया अस्वीकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के गिरफ्तारी वॉरंट को अस्वीकार कर दिया है। आईसीसी ने गाज़ा में 'मानवता विरोधी अपराध और युद्ध अपराधों' के लिए नेतन्याहू और इज़रायली पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ वॉरंट जारी किया था। बकौल आईसीसी, नेतन्याहू ने 'युद्ध में भुखमरी को बतौर हथियार' इस्तेमाल किया।