इज़रायल की बमबारी में कार के उड़ गए थे परखच्चे, अब उसे झूला बनाकर मस्ती करते दिखे बच्चे
गाज़ा में इज़रायल की बमबारी में एक कार के परखच्चे उड़ गए थे जिसके बाद कार का सिर्फ बाहरी हिस्सा बचा जबकि बाकी सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे इस कार को झूला बनाकर उसपर मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इज़रायल-गाजा युद्ध 2023 में शुरू हुआ था।