इज़रायल के हवाई हमले में हमास के राजनीतिक नेता सलाह अल-बर्दावील व उनकी पत्नी की हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी गाज़ा में इज़रायल के हवाई हमले में रविवार सुबह हमास के राजनीतिक नेता सलाह अल-बर्दावील की मौत हो गई। 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट में हमास समर्थक मीडिया के हवाले से बताया गया कि समूह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य अल-बर्दावील के साथ-साथ हमले में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। यह हमला खान यूनिस में हुआ।