inshorts

इज़रायल ने US के प्रस्ताव को किया स्वीकार, रमज़ान में सीज़फायर के लिए हुआ तैयार

इज़रायल ने अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है जिसके तहत रमज़ान के महीने में इज़रायल गाज़ा पर बमबारी नहीं करेगा। इज़रायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को X पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस सीज़फायर को लेकर हमास की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है, पहले चरण का सीज़फायर प्रस्ताव शनिवार को समाप्त हुआ था।