इज़रायल ने ईरान के Mi-17 हेलीकॉप्टर को उड़ाया, IRGC एयरफोर्स को कमज़ोर करने का किया दावा

इज़रायल ने ईरान का एमआई-17 हेलीकॉप्टर और गैस फील्ड नष्ट कर दिया है। इस पर इज़रायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा, "हम इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरफोर्स की सैन्य क्षमताओं को और कमज़ोर करने व पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई ताकत को बढ़ाने की कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।" वहीं, अरब देशों ने ईरान से हमले रोकने को कहा है।