inshorts

इज़रायल ने की हमास चीफ के आखिरी बेटे को मारने की कोशिश, बाल-बाल बचा

हमास प्रमुख खलील अल-हय्या का इकलौता जीवित बेटा इज़ अल-दीन अल-हय्या इज़रायल के एक और हमले में बच गया। इज़रायल ने शुक्रवार को गाज़ा की एक रिहायशी इमारत पर हवाई हमला किया था। इज़रायल के हमलों में उनके 4 बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है और अल-हय्या 2025 में दोहा में हुए हमले में बचे थे।