इज़रायल ने बीते हफ्ते 200 हिज़बुल्लाह आतंकियों को मारा व 140 रॉकेट लॉन्चर किए नष्ट: IDF

इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने बताया है कि पिछले सप्ताह हुए इज़रायली हवाई हमलों में लगभग 200 हिज़बुल्लाह आतंकवादी मारे गए और 140 रॉकेट लॉन्चर नष्ट किए गए। बकौल आईडीएफ, हिज़बुल्लाह की गतिविधियों को कमज़ोर करने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है। आईडीएफ ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान समर्थित आतंकवादी समूह के हथियार भंडारण को नष्ट कर दिया।