इज़रायल ने यमन की राजधानी सना में कई हवाई हमले किए हैं। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ ने कहा, "सना में हूती आतंकवादियों के सैन्य ठिकाने पर हमला किया गया। ईरानी समर्थित हूती शासन ने इज़रायल को निशान बनाया, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता...कमज़ोर हुई।" रक्षा मंत्री इज़रायल काट्स ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से समन्वय करने के बाद इस अभियान को मंज़ूरी दी।