इज़रायली सैन्य बलों ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिज़बुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, "इस हमले में ईरान-समर्थित लेबनानी समूह के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाया गया था।" बकौल रिपोर्ट्स, हिज़बुल्ला के अली तबतबाई निशाने पर थे।