इज़रायल में घरेलू खुफिया विभाग शिन बेट प्रमुख रोनेन बार की बर्खास्तगी और गाज़ा में युद्ध शुरू करने को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शिन बेट प्रमुख को बर्खास्त करने का एलान किया था। वहीं, लोगों का कहना है कि गाज़ा में बंधकों को छुड़ाने के लिए बेहतर युद्ध विराम होना चाहिए।