इज़रायल से समझौता करने पर ईरान पर खुदा का कहर टूटेगा: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने इज़रायल से किसी भी तरह का समझौता करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इज़रायल से समझौता करने के बाद ईरान पर खुदा का कहर टूटेगा। ईरान अगर सैन्य, राजनीतिक या आर्थिक तरीके से इज़रायल पर नरमी बरतता है तो उसे सज़ा मिलने से कोई नहीं रोक पाएगा।