inshorts

इज़रायल से हमारे अच्छे संबंध हैं, हम उससे हथियार खरीदते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिकागो विश्वविद्यालय में कहा है कि भारत के इज़रायल से अच्छे संबंध हैं और वह उससे हथियार खरीदता है। उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल पर हुए हमास के हमले और गाज़ा में इज़रायली सैन्य कार्रवाई, दोनों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति उसके अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित होनी चाहिए।