इज़रायल के साथ भारत करीब ₹78,000 करोड़ की बड़ी रक्षा डील करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने वायुसेना के लिए रैम्पेज, लोरा मिसाइलें, SPICE-1000 बम और अन्य उन्नत हथियार प्रणालियों की खरीद को मंज़ूरी दी है। सौदे से सुखोई-30MKI और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों की मारक क्षमता में इज़ाफा होने की उम्मीद है।