इज़राइल के हाइफा शहर के लोगों ने दी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि
उत्तरी इज़राइल के तटवर्ती शहर 'हाइफा' ने गुरुवार को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 'ऑटोमन साम्राज्य' से शहर को आज़ाद कराने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि भारतीय सेना अपनी तीन बहादुर कैवेलरी रेजीमेंट मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 सितंबर को 'हाइफा दिवस' मनाती है।