इज़रायल की फर्म ने की लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश: ओपनएआई का दावा
ओपनएआई ने दावा किया है कि इज़रायल की राजनीतिक अभियान प्रबंधन फर्म एसटीओआईसी ने उसके प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारत में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। ओपनएआई ने कहा कि एसटीओआईसी ने मई में बीजेपी की आलोचना और कांग्रेस की प्रशंसा करने वाली टिप्पणियां की थीं जिन्हें 24 घंटे से कम समय में हटा दिया गया था।