इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अस्पताल में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट्स

इज़रायली मीडिया के अनुसार, इज़रायली प्रधानमंत्री 73-वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इज़रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर कहा कि नेतन्याहू की हालत ठीक है व उनकी मेडिकल जांच कराई गई है। एक इज़रायली मीडिया ने किसी अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू अपने आवास में बेहोश हो गए थे।