इज़रायल ने 2018 के बाद पहली बार तुर्किये में नियुक्त किया अपना राजदूत

इज़रायल ने वरिष्ठ राजनयिक इरिट लिलियन को तुर्किये में अपना राजदूत नियुक्त किया है। इज़रायल ने 2018 के बाद पहली बार तुर्किये में राजदूत की नियुक्ति की है। तुर्किये ने गाज़ा सीमा पर इज़रायली बलों द्वारा फिलिस्तीनियों के मारे जाने को लेकर 2018 में इज़रायल से अपने राजदूत को वापस बुलाते हुए इज़रायली राजदूत को देश छोड़ने को कहा था।