इज़रायल में 5 महिलाओं समेत 6 भारतीय तीर्थयात्री हुए लापता, होटल में मिले उनके पासपोर्ट
केरल के 26-सदस्यीय तीर्थयात्री समूह की 5 महिलाओं समेत कम-से-कम 6 लोग कथित तौर पर इज़राइल में लापता हो गए हैं जबकि होटल से उनके पासपोर्ट व अन्य संबंधित दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। घटना का पता तब चला जब समूह का नेतृत्व करने वाले पादरी ने केरल पुलिस से संपर्क किया। यह समूह 11 फरवरी को इज़राइल पहुंचा था।