इज़रायल में इन्फ्लूएंज़ा और कोविड-19 के मिश्रण का पहला मामला दर्ज हुआ है जिसे 'फ्लूरोना' कहा गया है। यह केस गर्भवती महिला में मिला है जिसकी इन्फ्लूएंज़ा और कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। बकौल इज़रायली स्वास्थ्य मंत्रालय, वह यह पता लगाने के लिए अध्ययन कर रहा है कि क्या यह कॉम्बिनेशन गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।