इज़रायली फोटोग्राफर ने चम्मच के आकार में पक्षियों के झुंड को कैमरे में किया कैद
इज़रायल के वन्यजीव फोटोग्राफर अल्बर्ट केशेट ने जॉर्डन घाटी में चम्मच के आकार में पक्षियों के झुंड को कैमरे में कैद किया है। केशेट ने कहा, "एक पॉइंट पर वे आसमान की ओर बढ़ने लगे और स्टारलिंग्स का डांस शुरू कर दिया...मेरे लिए हैरानी की बात थी कि केवल 5 सेकेंड के अंतराल में उन्होंने चम्मच का आकार बना लिया।"