इटली की PM मेलोनी के जन्मदिन पर अल्बानिया के PM ने घुटने पर बैठकर उन्हें गिफ्ट किया स्कार्फ
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के 48वें जन्मदिन पर बुधवार को अल्बानिया के प्रधानमंत्री ईदी रामा ने उन्हें एक स्कार्फ गिफ्ट किया। अबू धाबी में वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान घुटने पर बैठकर उन्हें स्कार्फ गिफ्ट करते और बर्थ डे का गाना गाते अल्बानियाई पीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।