इटली के वेरोना में वैलेंटाइन्स डे पर रोमियो और जूलियट को लेटर लिखने की है परंपरा

वैलेंटाइन्स डे के दिन इटली के वेरोना में रोमियो और जूलियट के नाम प्यार भरे लेटर लिखने की परंपरा है। वेरोना में मौजूद जूलियट के घर पर लाखों लोग लेटर लिखकर भेजते हैं जिसका 'सेक्रेटरी ऑफ जूलियट' जवाब देते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सालभर यहां करीब 6,000 लेटर पहुंचते हैं। सबसे अच्छे चुने जाने वाले लेटर को ईनाम दिया जाता है।