इटली ने पहली बार अपनी किसी जेल में कैदियों के लिए खोला 'सेक्स रूम'

इटली ने पहली बार अपनी किसी जेल में कैदियों के लिए 'सेक्स रूम' खोला है। सेंट्रल अम्ब्रिया क्षेत्र की जेल में तैयार की गई स्पेशल फेसिलिटी में एक कैदी को शुक्रवार को अपनी फीमेल पार्टनर से मिलने दिया गया। इससे पहले एक अदालत ने माना था कि पार्टनर्स के साथ 'इंटीमेट मीटिंग' कैदियों का अधिकार है।