इटली में फिलिस्तीनी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, की तोड़फोड़
इटली में कई जगहों पर फिलिस्तीनी समर्थकों ने गाज़ा में इज़रायली हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया और मिलान के सेंट्रल स्टेशन पर तोड़फोड़ की है। मिलान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई जिसमें 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इटली में कई ट्रेनें रोकीं और पोर्ट बंद कर दिए।