इटली में शख्स ने 3 साल तक मां के शव को छिपाए रखा, लिपस्टिक-स्कर्ट पहनकर लेता था उसकी पेंशन
इटली में अपनी मृत मां का भेष बनाकर 3 साल से उसकी पेंशन ले रहे एक 56-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल अधिकारी, मां की लाश को छिपाकर आरोपी ने पेंशन के ₹82 लाख लिए। मां जैसा दिखने के लिए आरोपी मेकअप कर लिपस्टिक/नेल पॉलिश/मोतियों का हार/विंटेज इयररिंग्स/विग/लॉन्ग स्कर्ट/1970-स्टायल ब्लाउज़ आदि पहनता था।