inshorts

इटली की पीएम उम्मीदवार ने ट्विटर पर महिला के बलात्कार का वीडियो शेयर किया, हुई आलोचना

इटली में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं नेता जॉर्जिया मलोनी की ट्विटर पर एक महिला के बलात्कार का वीडियो पोस्ट करने को लेकर आलोचना हो रही है। मलोनी ने 55-वर्षीय यूक्रेनी महिला का यौन उत्पीड़न कर रहे व्यक्ति की क्लिप शेयर कर लिखा था कि वह 'चुप नहीं रह सकतीं'। ट्विटर ने वीडियो हटा दिया है।