इटली के ऐल्प्स के पर्वत से ग्लेशियर ढहने का पल वीडियो में हुआ कैद; 6 की मौत व 8 घायल

इटली के ऐल्प्स में रविवार को एक पर्वत से ग्लेशियर का हिस्सा ढह गया जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। मर्मोलाडा पर्वत की ढलानों से नीचे गिरती बर्फ का एक वीडियो सामने आया है। 3,300 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाला मर्मोलाडा इटली के डोलोमाइट्स का सबसे ऊंचा पर्वत है।