inshorts

इटली के मिलान में इमारत से टकराया छोटा विमान, 8 लोगों की हुई मौत

इटली के मिलान में रविवार को एक छोटा निजी विमान एक खाली इमारत से टकरा गया जिससे उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने मिलान के लिनेट हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और सार्डिनिया द्वीप जा रहा था। गौरतलब है कि इमारत के पास खड़े कई वाहनों में भी आग लग गई।