इटली ने कोविशील्ड को दी मान्यता, दोनों डोज़ लगवा चुके भारतीय ईयू ग्रीन पास के होंगे योग्य
इटली स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि इटली ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। कोविशील्ड के दोनों डोज़ लगवा चुके भारतीय अब यूरोपीय संघ के ग्रीन पास पाने के योग्य हैं। यह फैसला मनसुख मांडविया (भारत) और रोबर्टो स्पेरन्ज़ा (इटली) के बीच जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बाद आया है।