इटली में नाव के डूबने की घटना में 80 अफगानी नागरिकों की हुई थी मौत: विदेश मंत्रालय
अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इटली में समुद्र में नाव डूबने की घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 80 अफगानी नागरिकों की मौत हो गई थी। मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है, यह नाव प्रवासियों को लेकर तुर्किये से इटली जा रही थी।