जी-7 समिट से पहले इटली में खालिस्तान समर्थकों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में भारत सरकार ने इटली सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, भारत के विरोध के बाद इटली सरकार ने क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की मरम्मत करवा दी है और अब यह प्रतिमा उद्घाटन के लिए तैयार है।