अमृतसर एयरपोर्ट (पंजाब) के निदेशक वी.के. सेठ ने गुरुवार को बताया कि इटली से आई इंटरनैशनल चार्टर्ड फ्लाइट के 125 यात्री आगमन के बाद कोविड-19 से संक्रमित मिले। बकौल सेठ, फ्लाइट में कुल 179 यात्री सवार थे। गौरतलब है, देश में गुरुवार को ओमीक्रॉन के मामलों में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि के बीच कोविड-19 के 90,928 नए दैनिक मामले रिपोर्ट हुए।