inshorts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी-2025-26 में बुधवार को पहले दिन अलग-अलग बल्लेबाज़ों ने 22 शतक जड़े जो इस टूर्नामेंट में एक ही दिन में लगे सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है। कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ विजय हज़ारे ट्रॉफी का सर्वाधिक (413 रन) लक्ष्य हासिल किया। वहीं, बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 रनों का लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।