इतिहास के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा SIP स्टॉपेज रेशियो
'मनीकंट्रोल' ने असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि फरवरी में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का रेशियो 122% के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जनवरी में एसआईपी स्टॉपेज रेशियो 109% था। गौरतलब है कि एसआईपी स्टॉपेज रेशियो नए एसआईपी अकाउंट खुलने के मुकाबले बंद/एक्सपायर्ड अकाउंट के प्रतिशत को बताता है।