इतिहास में पहली बार 81,000 अंक के पार बंद हुआ सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 626.91 अंक चढ़कर 81,343.46 अंक पर बंद हुआ और यह इतिहास में पहली बार है जब यह 81,000 अंक के पार बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 187.85 अंक बढ़कर 24,800.85 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पर 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही।