इतिहास में पहली बार टाइम आउट हुई कोई महिला क्रिकेटर
भूटान की रितसी चोडेन महिला क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। नेपाल के खिलाफ टी20I मैच में चोडेन को क्रीज़ तक पहुंचने में 90 सेकंड से अधिक समय लगा और फील्डरों की अपील को अंपायरों ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, इसको लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन) ने माफी मांगी है।