दिल्ली पुलिस इतिहास में पहली बार स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की नियुक्ति के लिए योग्यता आधारित परीक्षा शुरू करने जा रही है। अब तक एसएचओ की पोस्टिंग वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर होती थी। दिल्ली पुलिस के 15 साइबर एसएचओ पोस्ट के लिए 122 पुलिस इंस्पेक्टरों ने आवेदन किए हैं और इसकी परीक्षा 18 मार्च को होगी।