इतिहास में पहली बार न्यूज़ीलैंड से घर पर ODI सीरीज़ हारा भारत
न्यूज़ीलैंड ने इंदौर (एमपी) में तीसरे वनडे में भारत को 41 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ गंवाई। न्यूज़ीलैंड ने तीसरे ODI में 337/8 का स्कोर खड़ा किया था और भारत 296 पर ऑल-आउट हो गया।