इतिहास में पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन गिरे 20 विकेट
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे। इतिहास में यह पहली बार है जब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन 20 विकेट गिरे हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 152 रन पर ऑल-आउट हो गया जबकि इंग्लैंड 110 रन पर ऑल-आउट हो गया।