इतिहासकार ने बताया, औरंगज़ेब से ज़्यादा क्रूर था तैमूर लंग, दिल्ली में बिछा दी थी लाशें

इतिहासकार इरफान हबीब ने बताया है कि मुगल सम्राट औरंगज़ेब और बाबर से भी ज़्यादा क्रूर उनका पूर्वज तैमूर लंग था। उन्होंने कहा, "तैमूर ने 1398 में दिल्ली में आम लोगों का कत्लेआम किया। तैमूर ने जिस तरह से कत्लेआम किया, वैसा किसी मुगल बादशाह ने नहीं किया।" उन्होंने कहा, "तैमूर जिस भी शहर को जीतता, वहां नरसंहार करवाता था।"