इतने बड़े आयोजन में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं: महाकुंभ हादसे पर यूपी के मंत्री

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में भगदड़ की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि इतने बड़े आयोजन में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस पर नज़र बनाए हुए हैं। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को दुखद बताया है और गहरी संवेदनाएं जताई हैं।