इतनी बड़ी घटना हुई थी तो आप छिपा क्यों रहे थे, इस्तीफा दें सीएम: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा, "आपने हमें ऐसा आभास करा दिया कि अफवाह चल रही है…किसी की मौत नहीं हुई है...इतनी बड़ी घटना हो गई थी तो आप क्यों छिपा रहे थे?"