इतने में तो बन जाएंगे तीन IIT, 31 लाख PF खातों में लावारिस पड़े हैं ₹9000 करोड़
इंडिया टुडे को मिले आरटीआई से पता चला है कि देशभर में 30.91 लाख निष्क्रिय ईपीएफ खातों में ₹9,330 करोड़ से अधिक की राशि पड़ी हुई है। बकौल रिपोर्ट, महंगाई के हिसाब से 2026 में एक IIT बनाने की लागत करीब ₹2,934 करोड़ है। ऐसे में निष्क्रिय EPF खातों में फंसी रकम से 3 IIT बनाए जा सकते हैं।