भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के.वी. सुब्रमण्यम ने उनकी पत्नी को 2 दिन के अंदर टैक्स रिफंड मिलने को लेकर कहा है, "भारत सरकार के काम में इतनी तेज़ी पहले कभी नहीं देखी।" उन्होंने बताया, "मेरी पत्नी ने रविवार शाम टैक्स रिटर्न भरा था और आज ही उन्हें रिफंड मिल गया। यह देखकर...वह काफी हैरान थीं।"