inshorts

इतने सारे पंथों ने हमें विभाजित नहीं किया, यही सार तत्व है: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "हम सब एक हैं और हम सभी भारतीय हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इतने सारे पंथों और भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया बल्कि हमें जोड़ा है इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं, यही भारत का सार-तत्व है।"